Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न

मंडला, 18 नवंबर 2025

      कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समिति की बैठक गोलमेज कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वन अधिकार एवं पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की समिति के सदस्य डॉ. शरदचन्द्र लेले, श्री गिरीश कुबेर, श्री कालू सिंह मुजाल्दा, श्री रूपनारायण मांडवे शामिल हुए।

      समिति के सदस्यों ने कहा कि वन ग्रामों में किये जा रहे सर्वे कार्य में पारदर्शिता रखें।  भविष्य में गांवों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि फार्म ख और ग दोंनो एक साथ ही भराए। गांव की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं, वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन के विषय में, सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए भी वन अधिकार के दावों को प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मण्डला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम डिप्टी डायरेक्टर कान्हा टाइगर रिजर्व (कोर) श्री पुनीत गोयल, वन मण्डल अधिकारी सुश्री प्रीता एसएम और एसी ट्राइबल सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

शिवांश भरद्वाज ने 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर किया रक्तदान

Reva India News

मुख्यालय में 26 अप्रैल को ’कैरियर की बात, आपके साथ’ कार्यक्रम का आयोजन  

Reva India News

आर सेटी में हुआ कास्ट्यूम ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण का समापन

Reva India News

Leave a Comment