Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संसदीय समिति सदस्यों ने समूह सदस्य के खेत में लगाए आम के पौधे मनरेगा की माँ की बगिया योजना के कार्य का किया अवलोकन

मंडला, 19 नवंबर 2025

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति संसदीय समिति के सदस्यों ने नारायणगंज विकासखंड का विजिट किया। यहां उन्होंने ग्राम कूम्हा में रेवा माई स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती सुनीता बाई के खेत पर उन्नत किस्म के आम के पौधों का रोपण किया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत माँ की बगिया स्कीम की हितग्राही श्रीमती सुनीता ने आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में अपनी आधा एकड़ भूमि में उद्यान विकसित करने का निर्णय लिया है।

संसदीय समिति के सभी सदस्यों ने स्वसहायता समूह की बहनों के साथ मिलकर एक-एक पौधा रोपित किया। उन्होंने यहां समूह की सदस्यों के साथ संवाद करते हुए स्वसहायता समूह के कामकाज, बैंक से ऋण, ऋण पर ब्याज की अदायगी, ब्याज सब्सिडी जैसे विषयों पर जानकारी ली। साथ ही आजीविका गतिविधियों के विषय में उन्हें सुझाव भी दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती रितु तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री बीडी भैसारे, सीईओ जनपद पंचायत नारायणगंज श्रीमती दीप्ती यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को विविध कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

Reva India News

धारणाधिकार योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

इन्द्रजीत भण्डारी बने बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण विभाग के जिलाध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment