Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संसदीय दल ने किया ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों का अध्ययन मानिकसरा में कस्टम हायरिंग सेंटर, वाटरशेड और आजीविका मिशन के काम देखे

मंडला, 19 नवंबर 2025

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सबंधी स्थायी समिति दल ने ग्राम पंचायत मानिकसरा का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर एवं वाटर शेड द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का अवलोकन किया। अध्ययन समिति सदस्यों ने आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह सदस्यों से मुलाकात भी की।

स्वसहायता समूह सदस्य श्रीमती प्रभा तेकाम द्वारा आजीविका मिशन के मार्गदर्शन में समूह गठन, बचत, सीसीएल राशि, आजीविका गतिविधि, उत्पादक समूह, प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण के विषय पर पार्लियामेंट स्टैंडिंग कमेटी को विस्तार से जानकारी दी गई। समिति सदस्यों द्वारा समूहों को आय अर्जन गतिविधियों के बारे में सुझाव दिए गए। समिति के अध्यक्ष श्री सप्तगिरी शंकर उलाका (सांसद) ने श्रीमती प्रभा तेकाम की बातों से प्रभावित होकर उनकी एवं समूह सदस्यों की प्रशंसा की। समिति के सदस्यों ने भ्रमण के दौरान एक बगिया माँ के नाम योजना अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

विजिट के दौरान ग्राम बरोची में बने मनरेगा अमृत सरोवर का सदस्यों ने अवलोकन किया। यहाँ दुर्गावती आजीविका स्वसहायता समूह द्वारा बांध में किये जा रहे, मछली पालन के बारे में समिति को जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, पीओ मनरेगा श्रीमती रितु तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री बीडी भैसारे, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड श्री उमेश सिंगरौरे, जनपद पंचायत सीईओ बीजाडांडी श्रीमती बासंती दुबे के साथ जिला प्रशासन एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वसहायता समूहों की बहनों ने किया आत्मीय स्वागत

 

संसदीय समिति सदस्यों के बीजाडांडी मानिकसरा पहुंचने पर आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की बहनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। सिर पर कलश रखकर पारंपरिक अभिनंदन करते हुए उन्हें योजनाओं के कार्यों के अध्ययन के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत बीजाडांडी की टीम मौजूद रही।

 

संसदीय समिति में ये रहे उपस्थित

 

अध्ययन समिति सदस्यों में चेयरपर्सन श्री सप्तगिरी शंकर उलाका, श्री विजय कुमार दुबे, श्री भजन लाल, श्री जुगलकिशोर, इमरान मसूद, श्रीमती गीता अलीयास, श्री नबाचरन माझी, डॉ. एम धनपाल, श्रीमती रजथी, डॉ. मोहम्मद जावेद, श्री विरेन्द्र कुमार सैलोन, श्रीमती रश्मि रॉय, श्री मृत्युंजय सिंह यादव, श्री अतुल सिंह, श्री विरेन्द्र कुमार, श्री ब्रहम प्रकाश उपस्थित थे।

Related posts

सभापति एससी, एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

मिट्टी की गुणवत्ता के आधार पर फसल चयन के लिए किसानों को प्रेरित करें – हर्षिका सिंह ’एक जिला-एक उत्पाद’ एवं कृषि विविधिकरण से संबंधित बैठक संपन्न

Reva India News

पशुपालकों के लिए सुनहरा अवसर डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत आवेदन शुरू

Reva India News

Leave a Comment