Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत जिले 10 हितग्राही मुर्रा भैंस क्रय करने हरियाणा हुए रवाना

जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत 10 चयनित हितग्राही रविवार को हरियाणा के रोहतक के लिए रवाना हुए।
मुर्रा भैंस अपनी उच्च दुग्ध उत्पादक क्षमता के कारण प्रसिद्ध है, जिससे लाभार्थियों की आय में वृद्धि होगी और जिले में डेयरी व्यवसाय को बल मिलेगा। जिले के विभिन्न विकासखंडों से इन 10 लाभार्थियों का चयन किया गया है। जिसमें विकासखंड मंडला ग्वारा, ढेंकों, जंतीपुर, सकरी आमाटोला, बकछैरा गौंझी, बकौरी, विकासखंड नारायणगंज के टिकरिया, कोबरीखुर्द तथा विकासखंड बीजाडांडी के कालपी से 1-1 हितग्राही शामिल किए गए हैं।

Related posts

ठंड की दस्तक के बीच नैनपुर में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था शुरू

Reva India News

अपने घर से शुरू करनी होगी पर्यावरण संरक्षण की पहल – डॉ. सिडाना विश्व वसुंधरा दिवस संपन्न

Reva India News

81 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

Leave a Comment