Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम ने ली उपार्जन समिति की बैठक

मंडला, 26 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्रीमती सिडाम ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन से संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने समिति के सदस्यों को उपार्जन पॉलिसी के अनुरूप ही कार्य करने तथा एफऐक्यू क्वालिटी का ही धान ख़रीदने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित ध्यान रखें। इस दौरान प्रशासक सहकारिता श्री नितिन तेकाम सहित उपार्जन समिति के सदस्य उपस्थति थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 22 को मंडला दौरा

Reva India News

शांति समिति की बैठक 15 को

Reva India News

मण्डला 28 दिसम्बर 2021रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

Reva India News

Leave a Comment