Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन  

मंडला, 26 नवंबर 2025

जन अभियान परिषद मंडला, विकासखंड नारायणगंज, सेक्टर चिरईडोंगरी में प्रगति जन कल्याण समिति नवांकुर संस्था के द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा समस्त समिति के अध्यक्ष, सचिव सदस्यों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दी गई। जल संचय अभियान अंतर्गत पानी के महत्व पर चर्चा करते हुए बोरी बांधन, सोखता गढ्ढा, आदि  साथ ही बोरी बधान करने हेतु जगह का चिन्हांकन किया गया। बैठक में प्रगति जनकल्याण समिति मंडला अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव पुष्पा उइके, ग्राम विकास प्रस्पुटन समिति सहजीनी,  ग्राम विकास पस्फुटन समिति चिरईडोंगरी के समस्त सदस्यों की उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने निभाया वादा, इंदल टोला पहुंचकर चौपाल में सुनीं समस्याएं राशन गांव में ही मिलेगा, सड़क की मिली स्वीकृति

Reva India News

आसिफ अली में उर्स आरंभ

Reva India News

वो विधवा थी पर श्रृंगार ऐसा कर के रखती थी कि पूछो मत।

Reva India News

Leave a Comment