Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 1 दिसंबर को सोमवार को दोपहर 12 बजे, रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में आयोजित

जिला प्रशासन मंडला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन 1 दिसंबर को किया जाएगा। आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन में गीता स्वाध्याय, प्रवचन तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते करेंगे। यह आयोजन सोमवार को दोपहर 12 बजे, रानी दुर्गावती कॉलेज खैरी मंडला में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गीता जयंती के इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में सकारात्मकता, शांति और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संदेश देने का उद्देश्य रखा गया है।

Related posts

मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Reva India News

कुड़ामैली में सांसद श्री कुलस्ते ने की निःशुल्क साईकिल वितरित

Reva India News

15 नवम्बर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जम्बुरी मैदान भोपाल में होगा आयोजन – श्री चौहान कमिश्नर्स – कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सीएम ने दिए विस्तृत निर्देश

Reva India News

Leave a Comment