Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बच्चों को समय पर दें पोषण आहार- सीईओ आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शनिवार को घुघरी क्षेत्र का भ्रमण किया। दौरे के दौरान ग्राम दलका गोपांगी के आंगनबाड़ी केंद्र का उन्होंने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों के केंद्र में आने के समय, पोषण आहार, खेल-कूद, बच्चों की आयु के अनुपात में वजन तथा सीखने-सिखाने की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीईओ ने कहा कि बच्चों को पोषण आहार निर्धारित समय पर दें। श्री मीना ने उपस्थित बच्चों से भी पोषण आहार, खेल-कूद के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ बच्चों का अपने सामने वजन भी कराया। इस दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

रोजगार मेले के पूर्व मॉक इंटरव्यू के सत्र आयोजित कराएं – कलेक्टर गोलमेज कक्ष में आयोजित जिला कौशल विकास समिति की बैठक में दिए निर्देश 20 जनवरी को आरडी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का होगा आयोजन

Reva India News

19 हजार 500 रूपए की मदिरा जप्त एवं 200 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया

Reva India News

द्वितीय दिवस जिले में एक नामांकन भरा गया

Reva India News

Leave a Comment