Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या हाईस्कूल सिझौरा में शपथ अभियान का आयोजन

मंडला, 01 दिसंबर 2025

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु चलाये जा रहे 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को शासकीय कन्या हाईस्कूल सिझौरा में शपथ अभियान का आयोजन किया गया। प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की जानकारी, टोल फ्री नंबर 181, 1098, दूरभाष नंबर 07642-252699, जिला स्तर में संचालित कंट्रोल की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ पत्र भरवाया गया और शपथ दिलाया गया। मैं 18 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह करना सुनिश्चित करूंगा/करूंगी। मैं अपनी शिक्षा एवं सुरक्षा के लिये अपनी आवाज बुलंद करूंगा/करूंगी। बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करूंगा/करूंगी।

Related posts

अपने पुत्र के हत्यारे पिता को अजीवन कारावास के दण्ड से दंडित किया गया।

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 अप्रैल 2022

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment