Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर का बिछिया दौरा एसडीएम एवं तहसील न्यायालय का किया निरीक्षण

मंडला, 02 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को बिछिया में तहसीलदार न्यायालय एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों में संचालित प्रकरणों की प्रगति, कार्यालयीन प्रक्रियाओं तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने नामांकन, सीमांकन, बंटवारा तथा अन्य राजस्व प्रकरणों को देखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरण निश्चित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निराकृत हों। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं में त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई प्राथमिकता से होनी चाहिए। उन्होंने तहसीलदार के रीडर की आईडी पर लम्बित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा नकल शाखा एवं आवक-जावक शाखा पहुँचे और वहाँ की कार्यप्रणाली, रजिस्टर, अभिलेख रख-रखाव तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने शाखाओं में व्यवस्था को और बेहतर बनाने, रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने तथा आने वाले नागरिकों को सहज सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने राजस्व अमले से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सोनाली देव, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मचलेश्वर मेला हिरदेनगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एसपी श्री रजत सकलेचा ने किया भ्रमण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे हितलाभ

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशमी पर जिले के सभी विकासखंडों में हुए भव्य कार्यक्रम तालाबों का हुआ सौंदर्यीकरण, निकाली गई कलश यात्राएँ

Reva India News

Leave a Comment