Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ ने भंवरदा के नल-जल योजना का निरीक्षण किया

मंडला, 02 दिसंबर 2025

जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने ग्राम भंवरदा में हस्तांतरित नल-जल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने नल-जल योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल, सम्पवेल, उच्च स्तरीय टंकी, पाईपलाईन, विद्युत कार्य एवं क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन की जांच करते हुए ग्रामीणों से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति एवं जलकर जमा करने पर बात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर पेयजल प्रदाय करने के लिए समय-समय पर पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन कार्य करें। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत मंडला सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री मनोज भास्कर, सहायक यंत्री श्री विनेश उईके, उपयंत्री श्रीमती सुमन मरावी, जेजेएम पीएमयू श्री उमागणेश लोधी, सरपंच श्रीमती शंकरी बाई, सचिव एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 27 जुलाई 2026

Reva India News

अर्द्धवार्षिक परीक्षा गोपनीय सामग्री का वितरण आज

Reva India News

निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा को गरिमामयी विदाई, नवागत कलेक्टर राहुल धोटे का स्वागत निजी मोटेल के बैंक्वेट हॉल में विभागीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment