Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धान उपार्जन के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

मंडला, 02 दिसंबर 2025

धान उपार्जन केन्द्रों के व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग एवं कार्य में आने वाली कठिनाईयों की शीघ्रता से निराकरण के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सहायक आयुक्त सहकारिता मण्डला के कार्यालय में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में पंजीयन एवं उपार्जन कार्य पूर्ण होने तक सहकारिता निरीक्षक श्री नितेन्द्र तेकाम एवं श्री रितुराज भवेदी की ड्यूटी लगाई गई है।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अजय झारिया को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारी/अधिकारी प्रतिदिन पंजीयन/उपार्जन से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों का संबंधित सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से निराकरण कराकर विवरण यथा सरल क्रमांक, दिनांक, शिकायतकर्ता का नाम, किसान कोड, पता, दूरभाष नं., शिकायत का विवरण, अधिकारी जिसे निराकरण हेतु शिकायत भेजी गई एवं निराकरण एक पंजी में संधारित करेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की दैनिक जानकारी खाद्य शाखा मंडला में प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 25 नवम्बर 2023

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

गांव-गांव भ्रमण कर कॉम्बेट टीम द्वारा 24 घंटे सक्रिय रह ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment