Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 5 दिसंबर 2025

शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पीएमश्री शासकीय उच्चतर विद्यालय बिलगांव एवं एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनु ब्लॉक मोहगांव में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरुकता सत्र का आयोजना किया गया। केस वर्कर श्रीमती प्रभा पांडे एवं श्रीमती भारती दीक्षित के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के कानूनों के बारे में बताते हुये स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से इनके निपटारे की व्यवस्था के बारे में बताया गया। शी बॉक्स, हिमोग्लोबिन की जांच और मासिकधर्म के दौरान आयरनफोलिक एसिड टेबलेट का उपयोग और खान-पान में संतुलित आहार एवं स्थानीय फल, सब्जियों के उपयोग, लिंग संवेदीकरण मुद्दे से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उपहार भी दिया गया। स्कूल में उपस्थित सभी को आवश्यक हेल्प लाईन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र छात्रायें, वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर श्रीमती प्रभा पांडे, श्रीमती भारती दीक्षित, श्रीमती गंगा पड़वार एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती आरती वरकड़े उपस्थित रहे।

Related posts

उपार्जन 2026-27: नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

Reva India News

जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाना हमारी जिम्मेदारी-कलेक्टर श्री मिश्रा रोजगार के अवसर से युवाओं का भविष्य होगा उज्जवल जिले के आईटीआई प्राचार्यों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment