Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 5 दिसंबर 2025

ग्राम पंचायत गुजरसानी विकासखंड नारायणगंज में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि श्री अरविंद कुमार वर्मा एवं श्रीमती नेहा डहरवाल, श्रीमती प्रीति लोवंशी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नारायणगंज तथा श्री हरिओम झरिया कृषि विस्तार अधिकारी गुजरसानी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही तिलहनी फसलों की उन्नत किस्में, वैज्ञानिक तरीके से खेती, बेहतर पोषण प्रबंधन, सस्य संरक्षण एवं तिलहनी फसलों में लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन का मुख्य उद्देश्य घरेलू उत्पादन बढ़ाकर खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है, ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके। कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक जैसे कतार में बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट रोग नियंत्रण, जैविक उपायों और वैज्ञानिक तरीके से सिंचाई पर भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।

किसानों को तिलहनी फसलों में लाभकारी समर्थन मूल्य, बीज सहायता, उर्वरक अनुदान तथा मिशन के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अंत में किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें उन्नत तकनीकों को खेतों में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर 2.0 : ग्राम पंचायत बढ़ार का भ्रमण

Reva India News

उप स्वास्थ्य केन्द्र मेढ़ी में आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ

Reva India News

नारायणगंज के कूम्हा में रोका गया बाल विवाह

Reva India News

Leave a Comment