Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासन की समाधान एक दिवस योजना से लोगों के काम हुए आसान राजकुमार पटेल को तुरंत मिला आय प्रमाण पत्र

         शासन की समाधान एक दिवस योजना आमजन के लिये बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। लोक सेवा केंद्र मण्डला के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिन्हित सेवाएँ उसी दिन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं।
ग्राम पंचायत घाघा के निवासी श्री राज कुमार पटेल ने लोक सेवा केंद्र मण्डला में आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। योजना के तहत उनका आवेदन तुरंत निराकृत हुआ और आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
श्री पटेल ने बताया कि उनकी बेटी को कॉलेज में स्कॉलरशिप आवेदन के लिए तुरंत आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया आवेदन करने के कुछ ही समय बाद प्रमाण पत्र बन गया। यह उनकी बेटी ने लोक सेवा केंद्र से प्राप्त किया।आय प्रमाण पत्र के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही अनावश्यक इंतज़ार करना पड़ा। शासन द्वारा दी गई इस सुविधा के लिए आभार ज्ञापित कर रहे हैं।

       लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती कविता गुप्ता ने बताया कि जिले में संचालित लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में, जहाँ संभव हो वहाँ उसी दिन कर दिया जाता है। इससे हितग्राहियों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक सेवा केंद्र मण्डला में करीब 30 विभागों की 350 से अधिक सेवाएँ आमजन को उपलब्ध कराई जाती हैं। लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के तहत इन सेवाओं को अधिसूचित किया गया है, जिनका लाभ नागरिक सरलता और पारदर्शिता के साथ प्राप्त कर रहे हैं।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग के निर्माण कार्य की जाँच करने के निर्देश दिए  

Reva India News

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने माहिष्मती घाट में महाकुंभ प्रयागराज में संतों का समागम रंगोली का अवलोकन किया

Reva India News

जनगणना 2027ः फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही है जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी

Reva India News

Leave a Comment