Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक आयोजित में कलेक्टर ने दिए निर्देश उपार्जन के बाद किसानों का भुगतान अविलंब हो अलाव व रेन बसेरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे

मंडला, 8 दिसंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में साप्ताहिक टीएल बैठक योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों, आगामी समाधान ऑनलाइन के लिए चयनित विषयों पर चर्चा, जिले में उपार्जन व्यवस्था, खाद वितरण, अतिक्रमण कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की।

कलेक्टर ने जिले में धान उपार्जन कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि उपार्जित धान का समय पर परिवहन हो, किसानों को भुगतान में विलंब न हो, अधिकारी अपने फील्ड भ्रमण के दौरान उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य निरीक्षण करें। कृषि और सहकारिता विभाग को निर्देश दिए रबी सीज़न में खाद और उर्वरक वितरण की प्रक्रिया सुचारू रहे, किसी भी केंद्र पर अनावश्यक भीड़, अव्यवस्था या कमी न हो, किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए। शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त हटाने की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश भी बैठक में मौजूद एसडीएम को दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि बस स्टैंड, अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की उचित व्यवस्था हो, रेन बसेरा और आश्रय स्थलों में पर्याप्त कंबल उपलब्ध रहे। इसके अलावा कलेक्टर श्री मिश्रा ने नवंबर माह की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो विभाग अभी सी और डी ग्रेड में है वे अपनी ग्रेडिंग में सुधार करें। नवंबर माह की रैंकिंग जारी होने में अभी 11 दिन शेष हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, समस्त एसडीएम और जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को

Reva India News

बिछिया व नैनपुर के ग्रामों में किया प्रचार

Reva India News

जिले में अब तक 964.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

Leave a Comment