Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बम्हनी बंजर में अलाव की व्यवस्था

मंडला, 8 दिसंबर 2025

शीतलहर के बढ़ते प्रभाव और रात के तापमान में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद बम्हनी बंजर ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। इसका उद्देश्य ठंड से राहत उपलब्ध कराना और आमजन, विशेषकर रात्रि में यात्रा करने वाले यात्रियों, रिक्शा चालकों, फुटपाथ विक्रेताओं और जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करना है।

नगर परिषद की टीम द्वारा माल बाबा चौक, नया बस स्टैंड और पुराना बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद की टीम ने यह भी सुनिश्चित किया कि अलाव ऐसे स्थानों पर लगाए जाएँ जहाँ आम नागरिकों को अधिक सुविधा मिले और यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

Related posts

जीवन मेे श्रीयंत्र का स्थान है सर्वोपरि – नीलू महाराज .अन्नपूर्णा महोत्सव का हुआ समापन  

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके 8 जुलाई को मंडला से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेगी

Reva India News

Leave a Comment