Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2024’ के लिए नामांकन अब 31 दिसंबर तक

मंडला, 12 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है।

मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय वार्षिक जैवविविधता पुरस्कार-2024 के लिए 31 अक्टूबर 2025 तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई थीं। प्रविष्टियाँ आमंत्रण की तिथि को बढ़ाते हुये बोर्ड में प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक की गई है। पुरस्कार हेतु पूर्व प्रेषित प्रविष्टियाँ मान्य होंगी। उल्लेखनीय है कि पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति/अशासकीय संस्थान/जैवविविधता स्वामित्व रखने वाले शासकीय विभाग (वन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन एवं जल संसाधन) तथा स्थानीय निकायों पर गठित जैवविविधता प्रबंधन समितियाँ निर्धारित प्रपत्र आवेदन जिले के कलेक्टर अथवा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला अथवा जनपद पंचायत), वन मंडलाधिकारी व जिले के जैवविविधता से संबद्ध विभाग (कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं जल संसाधन) के जिलास्तरीय अधिकारी (उप संचालक) के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड को प्रेषित कर सकते हैं। बोर्ड को सीधे प्राप्त प्रविष्टी मान्य नहीं की जावेगी। पुरस्कार से संबंधित दिशानिर्देश बोर्ड की वेबसाईट www.mpforest.gov.in/mpsbb पर उपलब्ध है।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 15 जुलाई 2022

Reva India News

कोरोना के संबंध में लोगों को जागरूक करेगी चलित प्रदर्शनी

Reva India News

पॉलीटेक्निक प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्र-छात्राएं चयनित

Reva India News

Leave a Comment