Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आपकी पूंजी आपका अधिकार अंतर्गत बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित

मंडला, 12 दिसंबर 2025

भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में अनक्लेम्ड मनी तथा अक्रियाशील खातों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित बैंक शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि शुक्रवार की शाम तक विभागीय संस्थाओं, योजनाओं एवं अन्य विभागीय अक्रियाशील खातों की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। जिससे अक्रियाशील खातों के संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्यवाही समय पर की जा सके।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार यदि कोई भी खाता 10 वर्षों से अधिक समय से अक्रियाशील है तो ऐसे खातों की राशि आरबीआई के विशिष्ट खाते में ट्रांसफर की दी जाती है। आगामी 31 दिसंबर तक भारतीय रिजर्व बैंक ने आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान अंतर्गत इस तरह के खातों की राशि क्लेम करने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि मंडला जिले में तीन श्रेणी के खाते इसमें शामिल हैं। व्यक्तिगत खातों के अलावा संस्थाओं एवं शासकीय विभागों के कुछ खाते भी अक्रियाशील श्रेणी में चिन्हित हुए हैं।

 

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देशित किया कि सभी शाखा प्रबंधक इस तरह के खातों की लिस्टिंग करें। शाखा एवं शाखा के बाहर सूची चस्पा करते हुए इसका प्रचार करें। मीडिया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक खातों को रेगुलर करें। आरबीआई द्वारा बनाए गए पोर्टल की भी जानकारी खाताधारकों तक पहुंचाएं। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें। बैठक में विभागीय अधिकारी तथा सभी जिला स्तरीय शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

Reva India News

गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करें सड़क निर्माण कार्य – सोमेश मिश्रा बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

श्रेयांश कूमट ने रेशम धागाकरण इकाई और रेशम केंद्र देवदार का किया निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा

Reva India News

Leave a Comment