Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश उपाध्यक्ष बनें रत्नेश दुबे

                                      मण्डला। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष पद में मंडला जिले के वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश दुबे को नियुक्त किया गया है। मंडला जिला ईकाई अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि श्री दुबे वर्तमान में दैनिक भास्कर अखबार में कार्यरत हैं।  सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी अनेक सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाले एवं वर्तमान में पत्रकारिता के हितों के लिए समर्पित व्यक्तित्व की नियुक्ति से संगठन को नई उर्जा मिलेगी। वहीं मंडला जिला ईकाई ही नही संभाग ईकाई भी मजबूती से काम कर सकेंगी। इनकी नियुक्ति पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, राजीव उपाध्याय, संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, पंडित आलोक पाठक, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डा अग्रवाल, ग्रह निर्माण समिति के सुरेश कामले, परिवार कल्याण प्रकोष्ठ के उत्पल कांत शर्मा, संभागीय अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा, जबलपुर जिलाध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला, प्रदेश सचिव संतराम केवड़े सहित पत्रकारों ने बधाई दी है।

Related posts

अमानक उर्वरक प्रतिबंधित

Reva India News

प्रतिभाओं की कमी नहीं, सहायतार्थ समाज को आगे आना होगा : प्रफुल्ल मिश्रा

Reva India News

19766 किसानों से 1096162.46 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

Leave a Comment