Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुक्रवार होगा भव्य कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय स्तर के कवि करेंगे शिरकत

मण्डला। नगर मुख्यालय में 26 दिसंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन में जगदीश मित्तल वरिष्ठ कवि राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम, मदन मोहन समर भोपाल, सुदीप भोला जबलपुर, पीके आजाद दिल्ली, अनिमेष अटल जबलपुर, आशीष सोनी नरसिंहपुर, कामता माखन रीवा, कल्पना शुक्ला दिल्ली मंडला कवि सम्मेलन में शिरकत करने आ रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन की तैयारियां की जा चुकी हैं यह आयोजन भाजपा जिला कार्यालय प्रांगण में शाम 6 बजे से किया जाएगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री जिले के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके म प्र शासन भोपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर बीते दिनों बैठक का आयोजन भी किया गया था।

Related posts

ज्ञानदीप स्कूल के निर्माणाधीन भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 5 सितम्बर2021

Reva India News

जागरूकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment