Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में वीर बाल दिवस का आयोजन

मंडला, 26 दिसंबर 2025

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में वीर बाल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा। प्राचार्य श्री कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीर बाल दिवस की महत्ता बताई।

शिक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक संदर्भ पर विस्तृत व्याख्या दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे जिसका शिक्षकों ने समाधान किया। एनएसएस एवं ईको क्लब छात्र समूह ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान में विद्यालय से सुजाता शर्मा, शालिनी साहू, प्रवीण अग्रवाल, मुकेश चौरसिया, ने सहयोग प्रदान किया। सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

टीबी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए लोकेश, निक्षय पोषण योजना से मिला संबल

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 20 दिसम्बर 2022

Reva India News

पात्र परिवार को दी गई आर्थिक सहायता  

Reva India News

Leave a Comment