Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता कैंसर पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए तत्काल दी राशि

मंडला, 2 जनवरी 2026

शुक्रवार की दोपहर मंडला निवासी श्रीमती संतोषी तिवारी बड़ी उम्मीद के साथ अपनी समस्या लेकर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा से मिलने पहुंची। कलेक्टर से मिलकर उनकी बेटी के उपचार में आ रही आर्थिक समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को चेस्ट कैंसर है जिसका उपचार बॉम्बे हॉस्पिटल मुंबई में हो रहा है। बच्ची के पिता लकवाग्रस्त हैं। वह स्वयं मजदूरी कर घर का खर्चा उठा रही है। बच्ची के इलाज के लिए मुंबई आने-जाने में काफी खर्च होता है जो उनके पास नहीं है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनकी इस समस्या को सुनकर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 5 हजार रूपए का चैक देकर मुंबई आने-जाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। परिवारजनों ने इस तात्कालिक सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

ग्राम पंचायत तिलरी लाड़ली उत्सव मनाया गया

Reva India News

मंडला में ’विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 38 पंचायतों में कार्यक्रम संपन्न 3 को मोहगाँव, घुघरी और मवई में होगा कार्यक्रम

Reva India News

गौवंश की रक्षा के लिए समर्पण भाव से सेवा करना जरूरी है – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गौशाला फूलसागर में गौवंश रक्षा वर्ष अंतर्गत गोपाष्टमी का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment