Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022”

मंडला, 5 जनवरी 2026

मंडला जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अनेक नागरिकों की मृत्यु एवं गंभीर चोट के प्रकरण सामने आते हैं। पूर्व में अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक के आश्रितों को सोलेशियम फंड से 25 हजार रूपए की राशि दी जाती थी। अब इसके स्थान पर “हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना 2022” लागू की गई है, जिसके अंतर्गत सहायता राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। इस योजना के अंतर्गत अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

पीड़ित/आश्रित निर्धारित प्रपत्र में तहसीलदार अथवा एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करेंगे। आवेदन के साथ बैंक खाते की छायाप्रति, अस्पताल के उपचार संबंधी दस्तावेज, घायल/मृतक की पहचान एवं पते से संबंधित अभिलेख संलग्न करना आवश्यक होगा। संबंधित थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर की प्रति, मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा गंभीर चोट की स्थिति में एमएलसी रिपोर्ट एवं अंतिम प्रतिवेदन तहसीलदार कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। दावा अधिकारी (तहसीलदार/एसडीएम) द्वारा 30 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। कलेक्टर द्वारा 15 दिवस के भीतर आदेश पारित कर सहायता राशि का भुगतान कराया जाएगा तथा प्रकरण की रिपोर्ट परिवहन आयुक्त को भेजी जाएगी। मंडला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें, ताकि पात्र पीड़ितजन समय पर योजना से सहायता राशि प्राप्त कर सकें।

Related posts

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन संबंधी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

Reva India News

भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, कारीगरी, शिल्पकारी और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों का माना जाता है इष्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

सभी जिलाधिकारी प्रभारी मंत्री के दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करें कलेक्टर ने विभागीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment