Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शुद्ध पेयजल प्रदाय के लिए पीएचई की खण्ड स्तरीय टीमें गठित

मंडला, 6 जनवरी 2026

इंदौर जैसे शहर में प्रदूषित जल के कारण बीमारी को देखते हुए जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और संक्रमण को रोकने के लिए विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को नल-जल योजनाओं के बेहतर संचालन और डिसइंफेक्शन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मंडला द्वारा जिले के सभी उपखंडों के लिए सहायक यंत्रियों के नेतृत्व में इसके लिए टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमों में सहायक यंत्रियों के साथ संबंधित क्षेत्र के उपयंत्री और केमिस्ट को भी शामिल किया गया है।

सभी गठित टीमों द्वारा खण्ड क्षेत्र के मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के लिए कार्य किया जायेगा। प्रतिदिन जल प्रदाय से पूर्व पानी में आवश्यक ब्लीचिंग पाउडर, सोडियम हाइपोक्लोराईड केमिकल आदि के माध्यम से जल शोधन सुनिश्चित होने की मॉनिटरिंग की जायेगी। साथ ही विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदाय की गई वाटर टेस्टिंग किट से ग्राम स्तर पर ही पेयजल की समय-समय पर जांच भी कराई जायेगी।

पेयजल एवं जल परीक्षण से संबंधित समस्या के निराकरण लिए अधिकारी/कर्मचारी नियुक्त किया गया है। पेयजल से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए मंडला उपखंड के लिए श्री विनेश उइके सहायक यंत्री मो.नं. 8357807971, मोहगांव कु. सोनल मरावी उपयंत्री मो.नं. 9111520110, मवई श्रीमती चित्रलेखा टेम्भरे उपयंत्री मो.नं. 9340039221, घुघरी कु. सुमित्रा उइके उपयंत्री मो.नं. 7509530137, नैनपुर के लिए श्री राजकुमार उइके सहायक यंत्री मो.नं. 7049958662, बिछिया उपयंत्री श्रीमती रेशमा धुर्वे मो.नं. 9074783762, नारायणगंज व बीजाडांडी के लिए उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे मो.नं. 7879819947 तथा निवास के लिए कु. गरिमा मरकाम सहायक यंत्री मो.नं. 9201202701 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

जागरूकता अभियान का कार्यक्रम महाराजपुर में संपन्न हुआ

Reva India News

कलेक्टर सेंट्रल किसान पखवाड़े एवं जलवायु परिवर्तन कार्यशाला में हुई शामिल

Reva India News

कलेक्टर को लेपल पिन लगाकर झंडा दिवस का टोकन वितरण प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment