Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 2.0 के दावा आपत्ति 15 जनवरी तक आमंत्रित

मंडला, 9 जनवरी 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 2.0 के अंतर्गत मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति अधिनियम 1984 के अंतर्गत आवासीय भूमि के पटटे के लिए आवेदकों की गठित दल द्वारा जांच की गई। जांच में 13 आवेदक पटटा के लिए पात्र एवं 45 आवेदक अपात्र पाये गये हैं। कुल 58 आवेदकों की प्रारंभिक द्वितीय सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसे कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला, कार्यालय तहसीलदार तहसील मण्डला एवं कार्यालय नगर पालिका परिषद मण्डला के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। समस्त नागरिक उक्त सूची का अवलोकन कर 15 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति नगर पालिका परिषद मण्डला में जमा कर सकते हैं।

Related posts

अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ खेला वॉलीबॉल मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Reva India News

कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर 24 अप्रैल को वीसी आयोजित

Reva India News

मानव मुक्ति दिवस (मसीह जन्म उत्सव)  पर विशेष   आलेख पास्टर अनूप जॉर्ज मंडला

Reva India News

Leave a Comment