Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ खेला वॉलीबॉल मैदान में उतरकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मंडला, 9 अक्टूबर 2026

जनविश्वास शिविर के समापन अवसर पर ग्राम घुघरा में प्रशासनिक अधिकारियों का खेल के प्रति उत्साहपूर्ण और सहज अंदाज देखने को मिला। जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी सहित वन विभाग के डीएफओ श्री एम एस मौर्य, एसडीएम श्री शैलेन्द्र चौधरी एवं अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ वॉलीबॉल खेलकर खेल भावना और आपसी सहभागिता का संदेश दिया।

अधिकारियों को अपने बीच वॉलीबॉल खेलते देख विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। मैदान में सभी ने पूरे जोश के साथ खेल में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ अधिकारियों की इस सहभागिता ने प्रशासन और आमजन के बीच आत्मीयता एवं संवाद का सकारात्मक संदेश दिया।

Related posts

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विद्यालय की छात्र-छात्राएं अपने पालकों से लिखवाएँगे निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ पत्र विद्यालयों में 14 दिसम्बर से चलाया जाएगा मतदाता जन जागरूकता अभियान  

Reva India News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी विकास विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग ने लाँच किए कार्यक्रम

Reva India News

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment