Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति की दिशा में पुलिस की सशक्त पहल एसपी के निर्देशन में मनेरी में जागरूकता, नादिया तिराहा ब्लैक स्पॉट पर हेलमेट वितरण

मंडला, 11 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौकी मनेरी क्षेत्र एवं थाना महाराजपुर, यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं।

चौकी मनेरी अंतर्गत मेढी क्षेत्र स्थित मेगा पाइप फैक्ट्री, मनेरी में पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फैक्ट्री के मुख्य प्रबंधक सरोज कुमार गवई, चौकी मनेरी प्रभारी शशांक शुक्ला सहित फैक्ट्री स्टाफ एवं कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में हेलमेट पहनेगा मंडला थीम के अंतर्गत थाना यातायात एवं थाना महाराजपुर द्वारा कल्पतरू प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से नादिया तिराहा ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर आम नागरिकों को 30 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री ललित धुर्वे, महाराजपुर थाना प्रभारी श्री जय सिंह यादव, सूबेदार श्री योगेश राजपूत सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहकर सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की है।

Related posts

मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क ईसीएचओ जाँच परीक्षण शिविर 24 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय मण्डला में लगेगा

Reva India News

पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

Reva India News

Leave a Comment