Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

मंडला, 12 जनवरी 2026

आनंदम, जनजातीय कार्य विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 एवं 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर कुम्भ स्थल में आयोजित होने वाले इस उत्सव में पतंग प्रतियोगिता के साथ-साथ पारंपरिक रस्साकसी एवं गिल्ली डंडा के खेलों का भी आयोजन किया जायेगा। पारंपरिक खेल उत्सव में चायनीज मांझे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Related posts

आई.सी.ए.आर स्थापना दिवस पर किया वृक्षारोपण

Reva India News

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन का पंजीयन 19 सितम्बर से हुआ प्रारंभ

Reva India News

अग्रणी शाखा प्रबंधक को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 99.11 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment