Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मकर संक्रांति पर्व के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

मंडला, 13 जनवरी 2026

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 एवं 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा। माहिष्मती घाट एवं संगम घाट महाराजपुर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना है, इस अवसर पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात की दृष्टि से पार्किंग एवं डायवर्सन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।

पौंड़ी रेलवे क्रॉसिंग-बम्हनी, नैनपुर से जबलपुर, मंडला शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन पौंड़ी रेलवे क्रॉसिंग तिराहा से आरटीओ कार्यालय, पुरवा, प्रथम ढाबा होकर हाईवे से आएंगे जाएंगे। आंगन तिराहा-घंसौर रोड से जबलपुर, डिंडौरी व मंडला शहर आने वाले वाहन आंगन तिराहा से बजरंग चौक, पौंड़ी, आरटीओ कार्यालय, पुरवा होकर हाईवे से आएंगे-जाएंगे। कारीकोन तिराहा-मंडला शहर एवं जबलपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन आंगन तिराहा, बजरंग चौक, पौंड़ी, आरटीओ कार्यालय पुरवा होकर जाएंगे। नेहरू स्मारक तिराहा-शहर से महाराजपुर की ओर जाने वाले दो पहिया वाहन झूला पुल रास्ते से एवं चार पहिया वाहन चिलमन चौक से पड़ाव आमानाला हाईवे से होकर जाएंगे।

बिंझिया तिराहा-महाराजपुर की ओर जाने वाले समस्त वाहन बिंझिया तिराहा से चिलमन चौक, पड़ाव रोड, आमानाला हाईवे से होकर जाएंगे। योजना भवन तिराहा-महाराजपुर की ओर जाने वाले वाहन झूला पुल रास्ते से होकर जाएंगे। कटरा बाईपास हाईवे-महाराजपुर, घंसौर, नैनपुर और बालाघाट जाने वाले फोर व्हीलर और समस्त प्रकार के भारी वाहन हाईवे से होकर प्रथम ढाबा, पुरवा, किंगफिशर होते हुए जाएंगे।

 

पार्किंग व्यवस्था

 

पुलिस लाइन मैदान-माहिष्मती घाट में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पार्क होंगे। योजना भवन के सामने-माहिष्मती घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के चार पहिया वाहन पार्क होंगे। सर्किट हाउस परिसर-माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर वाहन पार्क होंगे। होमगार्ड कार्यालय ग्राउंड-माहिष्मती घाट आने वाले सभी श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर वाहन पार्क होंगे। रेस्ट हाउस ऐरीकेशन परिसर-माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन पार्क होंगे। ऑफीसर मैस परिसर-समस्त दो पहिया वाहन पार्क होंगे। कुंभ स्थल मैदान-महाराजपुर तरफ से माहिष्मती घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग होगी। दादा धनीराम आश्रम से आगे बड़े पुल के ऊपर से वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

वर्धमान लॉन (कारीकोन तिराहा) पार्किंग-महाराजपुर, घागा-घागी की ओर से कुंभ स्थल एवं माहिष्मती घाट आने वाले श्रद्धालुओं के समस्त प्रकार के चार पहिया व दो पहिया वाहन पार्क होंगे। संगम घाट के लिए पार्किंग (हेलीपैड मैदान)- संगम घाट आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के वाहन संगम तिराहा से प्रवेश कर हेलीपैड मैदान में पार्क होंगे। बजरंग चौक से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मकर संक्रांति पर्व के दौरान शहर में समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे एवं घंसौर-नैनपुर मार्ग की बसें पड़ाव रोड से होकर नेशनल हाईवे से आवागमन करेंगे। समस्त श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान सुगम यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र पर महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 जनवरी को

Reva India News

गौपालन से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था गौपालक सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

Reva India News

कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर अभियान की समीक्षा की बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और रात्रि चौपालों की समीक्षा की गई

Reva India News

Leave a Comment