Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल सुनवाई अभियान व संकल्प से समाधान अभियान के तहत नगर पालिका मंडला ने किया जल गुणवत्ता परीक्षण

मंडला, 14 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा जल सुनवाई अभियान एवं संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक 13 भगत सिंह वार्ड में निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा घर-घर पहुंचकर नागरिकों से समस्या/शिकायतों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया।

इस दौरान नर्मदा कॉलोनी गार्डन में जल सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें वार्डवासियों से संवाद कर सुझाव लिए गए। साथ ही अमृत मित्रों द्वारा घर-घर जाकर वॉटर सैंपल एकत्रित कर फील्ड टेस्टिंग भी की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफडे, नगर पालिका परिषद मंडला के अधिकारी/कर्मचारी एवं जल प्रदाय शाखा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जल सुनवाई अभियान का आयोजन नगर पालिका टाउनहॉल में प्रातः 11 बजे से 1:30 बजे तक किया जाएगा।

Related posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण चिकित्सकों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने मेडिकल मोबाईल यूनिट रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मंडला जिले के गांव-गांव में दौड़ेगी मेडिकल मोबाइल यूनिट वाहन

Reva India News

जिले के 7 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी ऑनलाईन शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment