Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 18 जनवरी 2026

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा वी.सी. के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी रा., मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बिछिया, निवास, मण्डला, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, निर्वाचन से संबंधित सहायक प्रोग्रामर एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तैयारी के साथ सम्मिलित हुये।

कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया कि फार्म 6, 7 एवं 8 के प्राप्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित है। सभी यह सुनिश्चित कर लेवें कि बी.एल.ओ. के पास पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध रहे तथा वे मतदान केन्द्र क्षेत्र में उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करें। नो मैपिंग के लिए प्रकरणों का निराकरण यथाशीघ्र करें। लॉजीकल डिस्क्रेपेन्सी के शेष मतदाताओं का निराकरण के संबंध विधानसभावार कार्ययोजना तैयार कर निराकरण कराने के लिए आदेशित किया गया है। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के संबंध आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये गये।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 13 दिसम्बर 2022

Reva India News

मंडला में जल संकट को लेकर बड़ा फैसला : निजी नलकूप खनन पर लगी रोक

Reva India News

चंदवारा में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, जल जीवन मिशन के तहत कार्य प्रगति पर

Reva India News

Leave a Comment