Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पखवाड़े पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान पर विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला, 19 जनवरी 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश शासन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को पीएमश्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, जैविक कृषि, कार्यक्रम का उद्देश्य, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने के संबंध में चर्चा की गई। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर आगामी 26 जनवरी तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश, नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया एवं स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ की शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री विनायक तांबे, परामर्शदाता श्री संतोष कुमार रजक, श्री आशीष नामदेव, श्री लालाराम चक्रवर्ती, श्रीमती रागनी हरदहा, श्रीमती दीपा श्रीवास एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

ग्राम पंचायत करें नल.जल का सुचारू संचालन.कलेक्टर

Reva India News

डायरेक्ट सेल्स एजेंट के लिए साक्षात्कार 14 को

Reva India News

रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 वाहन जब्त  

Reva India News

Leave a Comment