Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 21 जनवरी 2026

वन स्टॉप सेंटर (सखी) द्वारा वृंदावन मैरिज लॉन, माहेश्वरी मैरिज लॉन एवं राजपूत मैरिज लॉन मण्डला में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया एवं जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम की जानकारी देते हुये 18 वर्ष के पहले लड़की एवं 21 वर्ष के पहले लड़के का विवाह बाल विवाह कहलाता है की जानकारी दी गई। बाल विवाह करने या  करवाने वाले एवं शामिल होने वाले लोगों को 1 लाख का जुर्माना और 2 वर्ष का कारावास या दोनो का प्रावधान है। इस दौरान मैरिज लॉन के संस्थापकों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव एवं हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

अर्ध नग्न महिलाओं को देख कर 90℅ कौन मजे लेता है……

Reva India News

पाठासिहोरा में आयोजित हुआ क्लस्टर स्तरीय समाधान दिवस कलेक्टर ने खराब हेंडपंप को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश  

Reva India News

समान नागरिक संहिता पर मंथन, आमजन से लिए गए सुझाव यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को समान अधिकार दिलाना है – बुधपाल सिंह

Reva India News

Leave a Comment