Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 जनवरी से हेलमेट नहीं पहनने वालों पर होगी सख्त चालानी कार्रवाई मंडला पुलिस का विशेष अभियान

मंडला, 22 जनवरी 2026

पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मंडला पुलिस द्वारा आम नागरिकों को निरंतर समझाइश दी जा रही है, जिसके उपरांत 26 जनवरी से हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। मंडला पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों को कम करना तथा प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना है।

मंडला पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना स्थलों पर पहुँचकर दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित कर हेलमेट की अनिवार्यता एवं उपयोगिता के संबंध में जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। वाहन चालकों को बताया जा रहा है कि हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ’बिना हेलमेट दुर्घटना की स्थिति में जान जाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

इस अभियान में शहर के प्रमुख संस्थानों एवं जागरूक नागरिकों को जरूरतमंद व्यक्तियों को हेलमेट दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिसमें अभी तक लगभग 125 हेलमेट प्रदान किए गए हैं। हेलमेट जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँचाने के लिए जिले के विभिन्न सोशल मीडिया स्टार, यूट्यूबर एवं इंस्टाग्राम रील क्रिएटर भी सक्रिय रूप से पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई करने पर हुई एफआईआर दर्ज

Reva India News

कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया राष्ट्रीय मछुआ दिवस

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment