Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“साहस- जेंडर जस्टिस लैब्स” की जिला-स्तरीय कार्यशाला आज

मंडला, 22 जनवरी 2026

महिलाओं की सुरक्षा, जेंडर न्याय एवं संवेदनशील प्रशासनिक तंत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से “साहस- जेंडर जस्टिस लैब्स” की जिला-स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला मंडला जिले में आयोजित की जा रही है। कमला पैलेस मैरिज गार्डन में शुक्रवार 23 जनवरी को आयोजित इस कार्यशाला में जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम स्काई सोशल, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, फ्रंटलाइन कर्मी, पुलिस, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य विभागीय एवं सामुदायिक हितधारक सहभागिता करेंगे।

Related posts

ग्रामीणों ने लिया नांदिया नाला को पुनर्जीवित करने का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान में किया जा रहा है गहरीकरण

Reva India News

नैनपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Reva India News

ग्राम पंचायतों में प्रत्येक मंगलवार को जल-सुनवाई के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment