Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला गॉट टेलेंट: जिले की उभरती प्रतिभाओं का रंगारंग प्रदर्शन सिंगिंग में जोशनी और डांसिंग में सौम्या बनी चैंपियन ज्ञानदीप स्कूल परिसर में हुआ मण्डला गॉट टैलेंट का ग्रैंड फिनाले जिले की प्रतिभाओं को मिला मंच, 10-10 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

मंडला, 24 जनवरी 2026

जिले की उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘मण्डला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता का भव्य एवं रंगारंग ग्रैंड फिनाले शुक्रवार की शाम स्थानीय ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायरसेकेंडरी स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गायन एवं नृत्य विधा के प्रतियोगियों ने शानदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अभिनव पहल पर नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट के सौजन्य से जिले में पहली बार इस तरह की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं और कलाकारों को एक ऐसा मंच देना था, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और पहचान बना सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। अतिथियों ने प्रतियोगिता को जिले की प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणादायक अवसर बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

दो चरणों के बाद चुने गए फाइनलिस्ट

 

प्रतियोगिता के ऑडिशन राउंड दो दिनों तक चले, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके बाद सेमीफाइनल राउंड के माध्यम से चयन कर सिंगिंग एवं डांसिंग विधा के 10-10 फाइनलिस्ट प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।

गायन विधा में शानदार प्रस्तुतियां

 

ग्रैंड फिनाले में सबसे पहले गायन विधा के प्रतिभागियों ने मंच संभाला। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति अभिषेक अग्निहोत्री द्वारा दी गई। इसके बाद क्रमशः पम्पा ठाकुर्ता, रूपेश सोनवानी, अभिजय झा, आयुष उपाध्याय, रमन बरमैया, शेख रेहान, चारूदत्त शुक्ला एवं शहबाज कुरैशी ने अपने सुरों से माहौल को संगीतमय बना दिया। गायन की अंतिम प्रस्तुति जोशनी वरकड़े द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

नृत्य विधा में दिखा जोश और ऊर्जा

 

इसके पश्चात नृत्य विधा के प्रतिभागियों ने दमदार प्रस्तुतियाँ देकर मंच पर ऊर्जा का संचार कर दिया। नृत्य की पहली प्रस्तुति सौम्या खरे द्वारा दी गई। इसके बाद मीनू मायरोबिना सिंह, नंदनी मरावी, वरुणराज कुशवाहा, वंशिका श्रीवास्तव, अनिमेश मरावी, नियती द्विवेदी, अंशिका पटेल एवं कंचन झारिया ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं।

विजेताओं को मिले पुरस्कार और सम्मान

 

आयोजन समिति एवं निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया गया। समिति के अंतिम निर्णय के अनुसार सिंगिंग विधा के विजेता प्रथम स्थान सुश्री जोशनी वरकड़े, द्वितीय स्थान आयुष उपाध्याय, तृतीय स्थान रूपेश सोनवानी और डांस विधा के विजेता प्रथम स्थान सुश्री सौम्या खरे,द्वितीय स्थान वरुणराज कुशवाहा, तृतीय स्थान नंदनी मरावी ने प्राप्त किया।

दोनों विधाओं के प्रथम विजेताओं को 51-51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए। वहीं फर्स्ट रनरअप को 21-21 हजार रुपये तथा सेकंड रनरअप को 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा एवं लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुजोय कुमार ने मंच पर पहुंचकर विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिभा को मिला नया मंच

 

‘मण्डला गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसर का प्रतीक भी साबित हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के 622 हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की गई

Reva India News

जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सामुदायिक शौचालय, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों को अनिवार्य रूप से नल कनेक्शन दिया जाए – मंत्री संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नलजल योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु 9 हजार 380 हेंडपंप संचालित हैं

Reva India News

सरकार अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके शिविर में शामिल होने कलेक्टर की अगुवाई में बस से पहुँचे सभी जिला अधिकारी नैनपुर में आयोजित किया गया जन शिकायत निवारण शिविर  

Reva India News

Leave a Comment