Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मंडला, 12 मई 2026

मुख्यमंत्री की मंशानुसार वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के तहत जिले में किसानों को कृषि योजनाओं एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविरों एवं बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम पंचायत बरगांव में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को विभागीय योजनाओं, ई-केवाईसी, ई-टोकन एवं नरवाई प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विस्तार अधिकारी श्री अनिल मुनिया ने किसानों को एमपी किसान ऐप के माध्यम से आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर द्वारा ई-टोकन बुकिंग की प्रक्रिया समझाई तथा इसकी वैधता संबंधी जानकारी दी। साथ ही नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान एवं शासन द्वारा निर्धारित जुर्माने की जानकारी भी किसानों को दी गई।

कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों को लेकर बीज उपचार, खेतों की साफ-सफाई, उर्वरक भंडारण, मृदा नमूना परीक्षण एवं प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को फार्मर आईडी बनाने एवं राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित करने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में किसान उपस्थित रहे।

Related posts

एडीजीपी नक्सल पंकज श्रीवास्तव ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Reva India News

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

Reva India News

मंडला जिले में अब तक 1041.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment