Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसपी, अपर कलेक्टर की उपस्थिति में हुई गणतंत्र दिवस की फाईनल रिहर्सल

मंडला, 24 जनवरी 2026

26 जनवरी को पुलिस लाईन ग्राऊंड में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की फाईनल रिहर्सल पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला एवं अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। गणतंत्र दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल में झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली गई। इस मौके पर मध्यप्रदेश गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया गया।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्य समारोह के आयोजन के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों को समयपूर्व एवं गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

सलाहकार बोर्ड के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

1087 बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की छठवी खुराक

Reva India News

जिला चिकित्सालय मण्डला में दो दिवसीय नेत्र शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment