Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न विभागीय अधिकारी योजनाओं के लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत

मंडला, 4 फरवरी 2026

जिला योजना भवन में बैंकर्स की तीसरे त्रैमास की बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी की इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के बीओ को-ऑर्डीनेटर ने सीडी रेशो पर विस्तृत समीक्षा की। इसके बाद डीडीएम नाबार्ड ने एनुअल क्रेडिट प्लान, प्राथमिक क्षेत्र ऋण, कृषि साख ऋण, संस्थागत ऋण योजना, जन समर्थ पोर्टल, स्केल ऑफ फाईनेंस आदि पर विस्तार से जानकारी दी।

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उद्यम क्रांति योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार, संत रविदास स्वरोजगार, पशु पालन व डेयरी विकास, मत्स्य, पीएमएफएमई, पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी तीन सप्ताह में सभी योजनाओं के प्रकरण शत प्रतिशत स्वीकृत व वितरण करायें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनावार प्रकरणों के संबंध में संबंधित बैंक के प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समय सीमा में प्रकरणों में ऋण वितरण सुनिश्चित कराएं।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के श्री अंकुश सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड श्री देववृत पाल, एलडीएम श्री सुजॉय कुमार, विभागीय अधिकारी और जिला स्तरीय बैंकर्स मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का किया निरीक्षण

Reva India News

पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर के द्वारा 311 पाव एवं 21 देसी शराब की बोतल ( करीब 70 लीटर) अवैध शराब बरामद,* 

Reva India News

विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment