Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत खिरहनी में विशेष ग्रामसभा एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन

मंडला, 4 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जनसुनवाई में दिये निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत 4 फरवरी को ग्राम पंचायत खिरहनी में विशेष ग्रामसभा एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों के साथ नशे से होने वाले दुष्परिणामों के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी। ग्रामसभा में ही नशामुक्ति समिति का गठन किया गया तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान शिविर में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमति शकुना उइके, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रमेश मंडावी, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी श्री चंद्रकांत भलावे, पंचायत समन्वयक अधिकारी श्री सिंगराम धुर्वे, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमति ललिता, सचिव श्री सुरेन्द्र जंघेला एवं सभी पंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

समय-सीमा की बैठक संपन्न सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें – कलेक्टर ईकेवायसी के कार्य को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश

Reva India News

शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर, बैंक व विभाग मिलकर करेंगे समन्वित कार्य

Reva India News

केबिनेट मंत्री संपतिया उइके एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की पीएचई एवं जल निगम के कार्यों की समीक्षा जिला योजना भवन में आयोजित की गई बैठक

Reva India News

Leave a Comment