Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

भारत सरकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम जनपद पंचायत सभाग्रह नारायणगंज में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर श्री महेन्द्र सिंह पटेल डोमेन एक्सपर्ट प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री आशाराम भारतीया, अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणगंज, श्री सुजीत घोष राज्य नोडल अधिकारी पी.एम. विश्वकर्मा योजना भारत सरकार एमएसएमई मंत्रालय नई दिल्ली, श्री सुजय कुमार जिला अग्रणी प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया मण्डला, श्री प्रदीप जायसवाल सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला, श्री एस.के. डेकाटे, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत मण्डला, डॉ. चितेन्द्र द्विवेदी सहायक संचालक रेशम, श्री एस.के. शर्मा प्रबंधक सेडमेप मण्डला एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 120 से 130 विश्वकर्माओं द्वारा भाग लिया गया। विषय विशेषज्ञों द्वारा मूल्य निर्धारण, रणनीतियां, बाजार के रुझान, बिक्री एवं विपणन रणनीतियां, उत्पाद पेकेजिंग लेबनिंग एवं वित्तीय सारक्षता, क्यूआर कोड जनरेशन आदि की जानकारी विश्वकर्माओं को दी गई।

Related posts

डाक विभाग की विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभ आम जनमानस तक पहुँचाने हेतु सुमंगल जीवन अभियान का किया गया शुभारम्भ

Reva India News

कलेक्टर ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 11 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment