Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का समापन एसएएफ 35वी बटालियन की टीम ने जीता खिताब फाईनल में हेडक्वार्टर हाईफ्लेम को 28 रनों से हराया

मंडला, 5 फरवरी 2026

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का फाईनल गुरूवार को खेला गया, फाईनल मैच के साथ ही लीग का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, डिप्टी कमांडेंट श्री प्रदीप शेंडे, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, असिस्टेंट कमांडेंट श्री बलवीर चावण्ड एवं अन्य अधिकारी,बटालियन के जवान, होमगार्ड सहित अन्य खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।

फाइनल मैच 35वी बटालियन एसएएफ स्ट्राइकर एवं हेडक्वार्टर हाईफ्लेम के मध्य खेला गया। एसएएफ स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हेडक्वार्टर हाईफ्लेम की टीम 10 ओवर में 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसएएफ स्ट्राइकर टीम 28 रनों से विजेता घोषित हुई। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएएफ स्ट्राइकर टीम के गेंदबाज श्री हरिओम बघेल को “प्लेयर ऑफ द मैच” प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर जिला पंचायत श्री कुशराम द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेस, मानसिक सुदृढ़ता, अनुशासन एवं टीम भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के खेल आयोजन पुलिसकर्मियों के लिए तनाव से मुक्ति, ऊर्जा एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस लीग के माध्यम से नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, हेलमेट उपयोग, यातायात नियमों के पालन एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे सामाजिक संदेशों का भी प्रभावी प्रसार किया गया।

Related posts

उमाशंकर अध्यक्ष तो बैसाखू बनें उपाध्यक्ष

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कॉलेज चलो अभियान

Reva India News

राज्य सरकार हर नागरिक को सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने निरंतर कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment