Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

मंडला, 5 फरवरी 2026

100 दिवसीय अभियान के तीसरे फेज में बाल विवाह रोकथाम के लिए गुरुवार को ग्राम पंचायत अंजनी जनपद पंचायत मवई में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने जागरूक करते हुये शपथ दिलाई गई। जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम की भी जानकारी दी गई।

पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपस्थित प्रतिभागियों को कानून के प्रति सजग रहने के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायता एवं विधिक सहायता प्राप्त करने टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान में चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत सड़क दुर्घटना से बचाव के लिये टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट के उपयोग के बारे में भी बताया।

Related posts

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान 

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 28 जून 2026

Reva India News

न्यायोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment