Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करें – प्रमुख सचिव वीडियो कॉंफ्रेंस में राजस्व अधिकारियों को निर्देश

मंडला, 7 फरवरी 2026
प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल ने कहा है कि राजस्व अधिकारी विभागीय
कार्यों को प्राथमिकता दें। राजस्व वसूली जैसे महत्वपूर्ण कार्य में वित्त वर्ष के दस माह बीत
जाने के बाद भी निराशाजनक स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह विभाग का कोर
वर्क है, इसलिए 15 मार्च तक राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करें। प्रमुख सचिव सभी
जिलों के कलेक्टर्स और राजस्व अधिकारियों को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर
रहे थे।
प्रमुख सचिव ने कहा कि आगामी समय में विधानसभा का सत्र आयोजित होना है,
इसलिए विधानसभा प्रश्नों के उत्तर सावधानीपूर्वक तैयार कर 11 फरवरी तक संबंधित
शाखाओं को समय पर प्रेषित करें। लंबित आश्वासनों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कलेक्टर
जबलपुर और मऊगंज को विशेष रूप से मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप प्रस्ताव शीघ्र
तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉंफ्रेंस में निर्माण कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति, स्वामित्व योजना,
अनुकंपा नियुक्ति, भू-लेख पोर्टल, साइबर तहसील, एटीआर, फार्मर रजिस्ट्री, नवीन भवन
निर्माण प्रस्ताव सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। मंडला एनआईसी
कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला
श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय-सारणी जारी, नए आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

Reva India News

रबी फसल उपार्जन की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

Reva India News

निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर श्री मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment