Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11 फरवरी को पं. दीनदयाल जी की पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण

मंडला । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह उनकी पुण्यतिथि 11 फरवरी को श्रद्धा, सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न होगा। इस अवसर पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,  कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पूर्व जिलाध्यक्ष गण, पूर्व जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्टी के जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के समस्त पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की यह प्रतिमा पार्टी कार्यालय में स्थापित होकर आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, सादगी, त्याग और अंत्योदय के सिद्धांतों को समर्पित रहा है। उनका एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में मार्गदर्शक सिद्धांत है। श्री मिश्रा  ने आगे कहा कि यह प्रतिमा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं अंत्योदय के विचारों से जोड़ने का कार्य करेगी। पंडित दीनदयाल जी का चिंतन भारतीय राजनीति में नैतिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 47 वा स्थापना दिवस . प्रत्येक मंडलों में हुए कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

तालाबों का सौंदर्यीकरण कर बनायेंगे पर्यटन स्थल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगरीय विकास विभाग ने सौंदर्यीकरण के लिये किये 104 करोड़ रुपये स्वीकृत 41 नगरीय निकायों के 48 तालाबों की योजना पर हो रहा है कार्य

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया ग्राम पंचायत चाबी के गौशाला का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment