Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की नशामुक्ति अभियान की विस्तृत समीक्षा

मंडला, 9 फरवरी 2026
जिले में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही गतिविधि एवं
कार्यवाहियों की विस्तृत समीक्षा बैठक योजना भवन में सोमवार को कलेक्टर श्री
सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र
कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्री शिव कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा
सराफ एवं श्री सचिन जैन, समस्त एसडीएम, समस्त तहसीलदार सहित जिला
अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने बैठक में
अवगत कराया कि जिले के सभी थानों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में
जाकर नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया जा रहा है। विभिन्न
व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना
प्राप्त कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिले में नशे के खात्मे
के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप प्रारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि आबकारी

एक्ट के अंतर्गत 27 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक 23 अपराध पंजीबद्ध
किए गए हैं। इस कार्यवाही में 221.81 लीटर शराब जप्त की गई जिसकी
अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 548 रूपए है।

Related posts

घुघरी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोवा एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

Reva India News

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका

Reva India News

Leave a Comment