Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

मंडला, 10 फरवरी 2026

मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन मंडला
एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आगामी 13 एवं 14 फरवरी को दो
दिवसीय मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पुलिस ग्राउंड में
प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
जानकारी के अनुसार फूड फेस्टिवल में मिलेट्स (कोदो, कुटकी, रागी आदि) से बने
स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजनों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स का संचालन
मुख्य रूप से स्थानीय नागरिकों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा, जहाँ उनके द्वारा
निर्मित शुद्ध और पारंपरिक उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। व्यंजन प्रेमियों के लिए
मिलेट शेफ कुकिंग प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया
जाएगा। नागरिकों के मनोरंजन के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत का कार्यक्रम भी रखा
गया है। जिला प्रशासन ने मंडला के समस्त नगरवासियों से इस फूड फेस्टिवल में अधिक से
अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है।

Related posts

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

ग्राम टकटौआ में आयोजित हुआ जनसेवा शिविर

Reva India News

Leave a Comment