Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डिजाईन विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

मंडला, 10 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग भोपाल द्वारा संचालित एकीकृत क्लस्टर
विकास कार्यक्रम योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 10 हितग्राहियों के लिये ग्राम अंजनिया
में डिजाईन विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ श्री महेन्द्र पटेल एवं डोमेन एक्सपर्ट प्रधानमंत्री
विश्वकर्मा योजना जिला मण्डला द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। इस अवसर पर
एस.डी.एम. बिछिया श्रीमती सोनाली देव, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन श्री बी.डी.
भैसारे, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक अंजनिया श्री धीरज कुमार कोष्टा, परियोजना सहायक
आजीविका मिशन अंजनिया शलमा बेगम तथा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जिला पंचायत
मण्डला श्री एस.के. डेकाटे उपस्थित थे।
यह प्रशिक्षण एक माह तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की दीदियों को
हाथकरघा पर कपड़ा, साड़ी, स्कार्फ एवं अन्य वस्त्र बनाने कौशल सिखाया जायेगा। जिससे स्व-
सहायता समूह की महिलायें आत्मनिर्भर एवं वित्तीय रूप से सशक्त हो सकेंगी। प्रशिक्षण पश्चात
इन महिला हितग्राहियों से प्रोटोटाईप विकास कराया जाकर सतत् रोजगार से संलग्न किया
जायेगा।

Related posts

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज

Reva India News

तीन वर्ष से अधिक पदस्थ सचिवों का होगा स्थानांतरण

Reva India News

शासकीय कन्या माध्यमिक शाला माधोपुर में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment