Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईई पीआईयू श्री सिंह ने भीमडोंगरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 11 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बुधवार को जिले के 32 ग्राम
पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरोग्यम मण्डला जन
स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जनपद पंचायत मवई की
ग्राम पंचायत भीमडोंगरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का ईई पीआईयू श्री पारस
सिंह ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि दोपहर 2 बजे तक कुल 143
ग्रामीणों का पंजीयन किया जा चुका था। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों
द्वारा इन सभी नागरिकों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई। ईई पीआईयू श्री
सिंह ने शिविर में उपलब्ध जीवन रक्षक दवाओं के स्टॉक, जांच उपकरणों और
उपचार के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस
अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

 *₹30,000 के इनामी पत्नि की हत्या के आरोपी को थाना घुघरी पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार*

Reva India News

घुघरी:खातेदार का आरोप निराधार  घुघरी रोड स्थित कियोस्क सेंटर का मामला

Reva India News

हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ दें – मुख्यमंत्री प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलेगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्रत्येक पंचायत और नगरीय निकाय के वार्डों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से लोक कल्याण अभियान की तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से किया संवाद

Reva India News

Leave a Comment